Search
Close this search box.

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए विधायक भूषण तिर्की ने लोहरदगा के दुखन शाहा मजार पर चढ़ाई चादर ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ शहजाद अनवर गुमला : इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग शामिल हुए उनके चाहने वाले झारखंड के दिशूम गुरु श्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने अपने स्तर से ईश्वर ,अल्लाह, प्रभु यीशु मसीह से दुआएं मांग रहे हैं हजरत दुखन शाह के मजार पर उनके चाहने वालों ने चादर पेश करने के बाद विशेष दुआ किया गया इतना ही नहीं मजार में चादर पेश करने से पूर्व लोहरदगा कचहरी रोड स्थित है कर्बला इमाम हुसैन पर पहुंच कर वहां भी चादर पेश किया गया और दुआएं मांगी गई इस मौके पर गुमला के विधायक श्री भूषण तिर्की ने भावुक अंदाज में चादर पेश करने के बाद कहा कि गुरुजी हमारे पिता तुल्य है झारखंड को सोना झारखंड और अलग झारखंड बनाने के लिए सैकड़ो कुर्बानियां उन्होंने दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता बरसों बरस जंगलों में रहकर हम लोगों को झारखंड अलग राज्य दिलाया है। ऐसे में हमारे अभिभावक की तबीयत खराब होने की सूचना कानों तक पहुंची है दिल बैठ सा गया है झारखंड वासियों की इच्छा है कि हमारे गार्जियन जल्द से जल्द ठीक हो जाए और हम लोगों को उनका आशीर्वाद मिलता रहे झारखंड वासियों के गुरुजी हर दिल अजीज सर्वमान्य नेता है। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कलीम अख्तर उर्फ कल्लन रणजीत सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष हसन उर्फ लड्डन अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सचिव शाहिद उर्फ बेलू आदि द्वारा विधायक भूषण तिर्की को पगड़ी बांधकर स्वागत किया गयानेताओं ने कहा कि श्री शिबू सोरेन का गुमला की जनता और अल्बर्ट इक्का की पावन धरती और हमारे विधायक से मधुर और अटूट रिश्ता है ऐसे में हम सब बहुत ही दुखी हैं कि हमारे झारखंड के निर्माण करता बीमारी से जूझ रहे है ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ लाभ दे इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव आरिफ अंसारी 20 सूत्री सदस्य खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू साजिद खान केंद्रीय सदस्य सह निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन, संयोजक मंडली सदस्य आरिफ अंसारी, रंजीत सिंह ,झामुमो मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद, संजय सिंह, हरिओम साहू,रमेश गोप, कृष्ण उरांव, नरूल होदा, मो. नईम, खुर्शीद आलम पप्पू, इरफान अली, ग्यास अली, शाहनवाज, नावेद खान, सोनू खान, छोटू उरांव, जेम्स तिर्की, राजेश तिर्की, क्यूम कुरैशी, आफताब, प्रदीप सिंह, शहजाद अनवर, इस्लाम अंसारी, जमील खान, आफताब आलम जबीउल्लाह, जाकिर खान, तसव्वर आलम, मुख्तार कुरैशी, रहमान खलीफ, सोमरा उरांव, मनोज तिर्की, अनिशूल रहमान, राजेश तिर्की, सूरज कुमार, विनोद साहू, सतीश लकड़ा, शाद , सोनू खान, सन्नी, रमेश उरांव, रमेश लोहरा आदि उपस्थित रहे

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें