Search
Close this search box.

जलडेगा गांव में पीटीजी परिवारों के बीच उड़द, धान एवं मक्का बीज का वितरण ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10-10 किलोग्राम बीज पाकर किसानों में दिखा उत्साह

जागता झारखंड ब्यूरो गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार रायडीह प्रखंड अंतर्गत जलडेगा गांव में 15 से 16 पीटीजी परिवारों के बीच उड़द दाल, धान एवं मक्का फसलों के बीज का वितरण किया गया। उपायुक्त महोदया को ग्रामीणों द्वारा बीज उपलब्धता को लेकर मांग की गई थी, जिसके आलोक में संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रत्येक परिवार को 10-10 किलोग्राम बीज वितरित किया गया।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गुमला जिले की सभी पंचायतों में बीज वितरण का कार्य निरंतर चल रहा है। 28 जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 86 प्रतिशत बीज वितरण कार्य पूर्ण हो चुका है, जो राज्य में गुमला को स्टेट रैंकिंग में पाँचवें स्थान पर स्थापित करता है।जिला कृषि पदाधिकारी ने यह भी कहा कि आने वाले 7 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत बीज वितरण लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें