Search
Close this search box.

डालसा के निर्देश पर पीएलवीयों ने विद्यालय स्तर पर नशा के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक,नशे से दूर रहने के प्रति दिलाई शपथ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता,शहादत अली नारायणपुर जामताड़ा : झालसा रांची के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा सचिव पवन कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में बुधवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नशा के विरुद्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम पीएलवी के द्वारा आयोजित की गई। इस इस अवसर पर राजकृत मध्य विद्यालय नारायणपुर में पीएलवी मो महफूज आलम व मध्य विद्यालय बुधुडीह में पीएलवी शहादत अली ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अनुमति पर छात्र-छात्राओं को नशे की लत से बचाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पीएलवी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि व्यक्ति,परिवार और समाज को भी पतन की ओर ले जाता है.साथ ही छात्र-छात्राओं को विधिक सहायता की जानकारी दी गई, इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस प्रकार पीएलवी विजय कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोकनिया एवं फिरोज अंसारी ने राजकृत माध्य विद्यालय टोगौडीह में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर छात्र छात्राओं को जागरूक करने का काम किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें