जागता झारखंड संवाददाता,शहादत अली नारायणपुर जामताड़ा : नारायणपुर थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम त्यौहार शांतिपूर्व संपन्न कराने को लेकर बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकाश आनंद लागोरी पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ महतो थाना प्रभारी मुराद हसन मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक का मंच संचालन नेता रियाज अहमद ने किया। इस दौरान प्रशासन ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया। अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यगण मोहर्रम के अवसर पर लगने वाले मेंले में डॉक्टर के टीम एवं पानी की व्यवस्था करने को लेकर बात रखी। पुलिस पदाधिकारीयों ने लोगों की बात से अवगत होकर शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने के लिए लोगों से अपील की। कहा जुलूस निकालने के लिए लाइसेंसधारियों को थाने से पूर्व अनुमति लेनी होगी। बीडीओ ने कहा सभी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सदस्यगण अपने निर्धारित समय निर्धारित रूट मार्ग होते मेला आयोजन में भाग लेकर शांतिपूर्ण समय सीमा के अंदर कार्यक्रम को समापन करेंगे। पुलिस पदाधिकारी ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दे, उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि कम उम्र के बच्चों को बाइक चलाने न दें,बगैर हेलमेट कोई भी बाइक चालक बाइक न चलाए। कहां डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।अन्य कई महत्वपूर्ण विषयो पर जानकारी दी गई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार सफाउल अंसारी असगर मिर्जा सरजू पंडित दीपक सिंहा यादि उपस्थित थे।










