Search
Close this search box.

सियारकेटीया पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत एवं एक घायल ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा : जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र के सियारकेटीया पेट्रोल पंप के समीप नाला दुमका मुख्य सड़क पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार एक बाईक पर दो व्यक्ति थे जिसमें एक को गंभीर चोट लगी है। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा लगभग दो घंटा तक सड़क को जाम कर दिया गया था तत्पश्चात दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नाला थाना को दी गई। सूचना मिलते ही नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटाया तथा अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया तथा घायल युवक को पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत से यह सड़क दुघर्टना हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल मे जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी। मौके पर नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ,नाला अंचल अधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी, एएसआई संजय गहलोत, हेमकांत ठाकुर सहित अन्य पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें