मोहम्मद इरफान जागता झारखंड ब्यूरो चीफ रामगढ़ !रामगढ़ , चाड़ी शरीफ़ सैयद दाता अब्दुर रहीम शाह की दरगाह में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों और रोजेदारों ने शिरकत की। यह आयोजन मोहम्मद शफीउल्लाह उर्फ राजा बाबू के जानिब से किया गया । दरगाह के पवित्र आंगन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माह-ए-रमजान की बरकतों को साझा करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।इफ्तार से पूर्व सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से मुल्क में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। इस मौके पर गणमान्य लोग, उलेमा-ए-किराम और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से मुफ्ती नैयर रजा ने दुआ कराते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, रहमत और मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने और नफरत से दूर रहने की अपील की।आयोजन स्थल पर रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य खाद्य सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक आस्था और भाईचारे से सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया !









