Search
Close this search box.

गुमला में नाइन एमएम पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार,, अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था मोहन कुमार राणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला ।
गुमला पुलिस ने नाइन एमएम पिस्तौल के साथ लोहरदगा जिले के भंडरा थाना स्थित बड़ागाई चौक निवासी मोहन कुमार राणा 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. वह पिस्तौल लेकर गुमला शहर से सटे हवाई अडडा के समीप बैठा हुआ था. किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था. परंतु, उससे पहले उसे पकड़ लिया गया.थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्लू रंग के पैशन प्रो मोटर साइकिल जेएच 01बीएच-8117 पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर हवाई अडडा मैदान में बैठा है. इस सूचना पर एसडीपीओ गुमला सुरेश यादव के निर्देशानुसार एक छापामरी दल का गठन किया गया. जिसमें एसडीपीओ गुमला के साथ थाना प्रभारी गुमला महेंद्र करमाली, पुअनि गौतम वर्मा, सअनि गोविंद मुण्डा एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. छापामरी दल सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु थाना से प्रस्थान कर समय 20.45 बजे हवाई अडडा मैदान पुग्गु पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक भागने लगा. जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया.पकड़ाये युवक का नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहन कुमार राणा बताया. तत्पश्चात तालाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी पिस्टल मिला. जिसके मैगजीन खोलने पर दो जिन्दा गोली लोड पाया. ट्राउजर के बांये पैकेट से एक ब्लू रंग का विभो कंपनी का एक मोबाइल मिला. उसके बाद बरामद हथियार गोली के संबंध में कागजात मांगने पर उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तु नहीं किया गया और न हीं संतोषजनक जबाव दिये. पकड़ाये युवक से पूछताछ करने पर बताया कि दहशत फैलाकर लूट-पाट करने के उददेश्य से पुग्गु हवाई अडडा के मैदान में आये थे. लेकिन पुलिस द्वारा मुझे अवैध हथियार व गोली के साथ पकड़ लिया गया।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें