Search
Close this search box.

गुमला में 24 घंटे में पांच अलग अलग हादसे में पांच लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।गुमला में 24 घंटे में पांच हादसे हुए. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी. जारी प्रखंड में वृद्ध की मारपीट में जान चली गयी.घाघरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिसई में नदी में नहाने गये एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं बसिया में पानी पटवन के दौरान कुएं में गिरने से किसान की मौत हुई है. जबकि बसिया में ही पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गयी.मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कियाजारी. थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव में मारपीट की घटना में 85 वर्षीय वृद्ध सदरक बेक की मौत के मामले में जारी पुलिस ने आरोपी युवक इजिकील बाड़ा को को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार घटना गत माह 13 फरवरी की है. सदरक रोजाना की तरह शौच करने के लिए गांव के तालाब की ओर गया था. इसी दौरान इजिकील बाड़ा पीछे से वहां पहुंच गया और सदरक को धक्का देकर गिराने के बाद लात-घुसे से उसकी पिटाई कर दी. मारपीट की इस घटना में सदरक के कमर की हड्डी व एक हाथ टूट गया था. घटना के बाद परिजनों ने सदरक को इलाज के लिए जशपुर अस्पताल ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर रेफर कर दिया गया. चैनुपर में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में तीन दिनों तक इलाज चलने के लिए परिजन उसे घर ले गये. इधर, गत मंगलवार की शाम अचानक से उसकी तबियत खराब होने के बाद उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों द्वारा जारी थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना प्रभारी शनि कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इजिकील बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का सेवन करता है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा आत्महत्या कीघाघरा. थाना क्षेत्र के दोदांग गांव में युवक सिकंदर उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. परिजनों ने बताया कि सिकंदर गत मंगलवार देर रात अपने कमरे में सोने के लिए गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद घर के अंदर से कुछ गिरने की आवाज सुनायी दी. जिसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. दरवाजा नहीं खुलने पर एक छोटा बच्चा को खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर भेजा गया. बच्चे ने अंदर से दरवाजा खोला. जिसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे. कमरे के अंदर युवक छप्पर में लगे पाइप के सहारे फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. समाचार लिखे जाने तक युवक के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.नदी में नहाने गये व्यक्ति का नदी में मिला तैरता शव सिसई. प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र के अरको महुआटोली गांव निवासी 55 वर्षीय रूसवा उरांव की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रूसवा सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए अकेले ही गांव के कुछ दूरी पर बहने वाली आकरी नदी गया था. बाद में ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने देखा कि नदी के गहरे पानी में एक शव तैर रहा है. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकलवाया. उसकी पहचान गांव के ही रूसवा उरांव के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर खान ने बताया कि नदी से मृतक का कपड़ा व नहाने का साबून मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.बाड़ी में पानी पटवन करते युवक की कुएं में डूबने से मौतबसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव निवासी अमित सुरीन (30) कि कुआं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घटना गत मंगलवार दोपहर की है. अमित अपने घर के समीप स्थित कुआं से बाड़ी में पानी पटवन कर रहा था. तभी अचानक वह कुआं में गिर गया. घटना के लगभग आधे घंटे बाद किसी कि नजर पड़ी और उसे कुआं से निकालकर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर बसिया पुलिस ने रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के बाद मृतक अमित के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.पेड़ से इमली तोड़ने दौरान डाली टूटने से युवक की मौतबसिया. थाना क्षेत्र के डोलंगसेरा गांव में इमली के पेड़ से गिरकर तिनतुस टेटे (38) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तिनतुस टेटे इमली के पेड़ में चढ़ कर इमली तोड़ रहा था. तभी डाली टूट गयी. डाली टूटने से वह ऊपर गिरा और पेड़ की ही नीचे की डाली में लटक गया. इस घटना में उसे गंभीर चोट लगी और वह पेड़ में ही पड़े-पड़े बेहोश हो गया. घटना के बाद उसे पेड़ से नीचे उतार कर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना कि सूचना मिलने पर बसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी है.

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें