कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करूंगा : ऐनुल हक अंसारी
मुजफ्फर हुसैन, संवाददाता, राँची : अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमिटी पिरुटोला के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव ऐनुल हक अंसारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान कमिटी के सदस्यों ने ऐनुल हक अंसारी को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।इस मौके पर ऐनुल हक अंसारी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं झारखंड के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सौहार्द, विकास एवं जनहित की राजनीति करती रही है और वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।सम्मान समारोह में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमिटी के सदर मतिउर रहमान, सेक्रेट्री सज्जाद अंसारी, मोहम्मद वारिश अंसारी, फिरदोश आलम, समाजसेवी हसमत अंसारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह, रकीबुल अंसारी, आजाद अंसारी, शौकत अंसारी, खुर्शीद आलम, मास्टर साबिर अंसारी, हाफिज हसीब अंसारी, सरफुल हक, शाकिब अंसारी, जब्बार अंसारी, जमील अख्तर, वसीम अकरम, जमशेद अंसारी, नईम अंसारी, रफीक अंसारी, ताजिम अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, मकसूद अंसारी, खतिबुल अंसारी, अफजल अंसारी, समुन अंसारी, वाजिद अंसारी, हयात अंसारी, अलिजान अंसारी, हुसैन अंसारी, कालीचरण साहू, हाफिज नईम अंसारी, अख्तर अंसारी, हाफिज एनामुल अंसारी, हदीश अंसारी, परवेज आलम, हसीब अंसारी, इस्लाम अंसारी सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।








