Search
Close this search box.

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301 वीं जयंती पर निशुल्क उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली दिल्ली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, गुरु तेग बहादुर अस्पताल कैंपस ने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 वी जयंती के अवसर पर भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारीता मंत्रालय प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र के सहयोग से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को व्हीलचेयर कान की मशीन छड़ी वॉकर व अन्य उपकरण निशुल्क वितरित किए गए, समारोह गुरु तेग बहादुर अस्पताल के आवासीय परिसर में आयोजित किया गया है, समारोह में गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ कुलदीप कुमार, बर्न और प्लास्टिक सर्जन डॉ धनंजय कुमार ,बीजेपी के जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद, समाजसेवी विशाखा अग्रवाल, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केहर सिंह, महासचिव गया प्रसाद, चंद किरण,भगत सिंह ,जितेंद्र शर्मा, ईश्वर चौधरी, सुमित धनकड़,धर्मेंद्र पाजी आशिक राठौर, नरेंद्र सिंह मोगा , विनोद कुमार, आयुष,प्रमोद सेंगर, योगेश पराशर, पूनम माहौर आदि शामिल है, समारोह में लगभग 125 लोगों को आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर कान की मशीन छड़ी वॉकर तथा अन्य उपकरण निशुल्क वितरण किये गये।इस मौके पर बोलते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ विनोद कुमार ने इस तरह के कार्यक्रम का पुरजोर समर्थन करते हुए भारत सरकार और दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी का आह्वान किया।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें