Search
Close this search box.

आई एफ डब्लू जे जुड़े पत्रकारों ने नव पदस्थापित एसडीपीओ से की शिष्टाचार मुलाकात,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरही के समस्याओं से कराया अवगत, सहयोग की अपील l

जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान बरहीइंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई एफ डब्लू जे) बरही अनुमंडल इकाई का एक शिष्टमंडल बुधवार को अनुमंडल अध्यक्ष कमल शंकर पंडित के नेतृत्व में नव पदस्थापित एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर से मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात करते हुए पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। साथ ही इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के बारे में उनसे जुड़े पत्रकारों की सूची सौंपी। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी पांडेय ने एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर को बरही की पत्रकारिता एवं बरही की समस्याओं से अवगत कराया। बरही अनुमंडल के संरक्षक कृष्णा प्रजापति ने एस डी पी ओ से बारी बारी से परिचय कराया और एक दूसरे की सहयोग करने की बात कही। मौके पर एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने कहा कि आप सकारात्मक पत्रकारिता करें। प्रशासन का हर संभव सहयोग मिलेगा। कहा कि हम एक दूसरे को सपोर्ट कर बेहतर बरही बनाने में योगदान दें। साथ ही एसडीपीओ को बरही में लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मौके पर कृष्ण प्रजापति, बिपिन बिहारी पांडेय, कमल शंकर पंडित, सोनू पंडित, पंचम पांडेय, मो उस्मान सोमनाथ कुमार, राकेश कुमार,आदि पत्रकार शामिल रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें