जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान बरही। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हथगढ़ा भंडारो में मंगवार की रात भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता के प्रसिद्ध कव्वाल नासिर हुसैन और उत्तर प्रदेश की मशहूर कव्वाल शाहिना नाज के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब ताहिर साहब ने की, जबकि संचालन अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. कैयूम तथा समाजसेवी पप्पू खान ने संयुक्त रूप से किया।कव्वाली कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बरही प्रमुख मनोज रजक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, कांग्रेस प्रदेश महासचिव केदार पासवान, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा, डापोक मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास, विजया पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर पप्पू खान, इलियास खान, ताहिर हुसैन, मंसूर आलम, तैयब अंसारी, वाजिद अली, वहाब खान, नईम खान, नसीम खान, हलीम खान, जहूर मियां, मो. कुदुस, शमीम अंसारी, मुबारक हुसैन, साजिद, शहीद, जिब्राइल अंसारी, मो. सिराज, इरफान अंसारी, सादिक अंसारी, गयास उद्दीन समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।कव्वाल नासिर हुसैन और शाहिना नाज ने सूफियाना कलाम, हम्द, नात और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रोता रातभर झूमते रहे। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया।









