Search
Close this search box.

होटल हर्षित राज में मगध मोटर्स गयाजी के सेल्समैन की संदिग्ध अवस्था में मिला शव, सहकर्मी पर हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान : बरही के करसो स्थित होटल हर्षित राज में मगध मोटर्स के सेल्समैन की संदिग्ध अवस्था में शव मिला। हत्या का आरोप सहकर्मी पर लगाया गया है। मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर प्रभारी एसडीपीओ प्रशांत कुमार, थानाप्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार समेत पुलिस अधिकारी घटना के संबंध में होटल संचालक और मगध मोटर्स गयाजी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे थे। मगध मोटर्स गयाजी में सेल्समैन मृतक मणिकांत सोलंकी के पिता कपिलदेव सिंह ग्राम बूढ़ी, थाना मुफस्सिल जिला गया के निवासी हैं। बरही थाना में अपने पुत्र मणिकांत सोलंकी की हत्या का आरोप लगाते हुए बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कपिल देव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा पुत्र मणिकांत सोलंकी उर्फ मंजय कुमार उम्र 35 वर्ष टाटा मोटर्स के अधीन मगध मोटर्स गयाजी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। 11 अप्रैल को मगध मोटर्स ने अपने 40 कर्मचारियों के साथ बरही करसो स्थित एक होटल में मीटिंग और पार्टी का आयोजन किया था। 12 अप्रैल को सुबह 3 बजे टीम लीडर वैष्णव कुमार और हर्ष उर्फ शिवम वर्मा ने मणिकांत सोलंकी के साला आयुष कुमार को सूचना दिया कि मणिकांत की मृत्यु हो गई है। यह खबर मिलते ही वे परिवार और गाववालों के साथ करसो स्थित होटल पहुंचे तो देखा कि मणिकांत के मुंह और नाक से खून निकला हुआ है, शरीर काला हो गया है। उन्होंने होटल के संचालक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने दो दिन पहले सीसीटीवी कैमरा खराब होने का हवाला दिया। मगध मोटर्स के कर्मचारियों से पुछने पर पता चला कि कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों में से रवि उर्फ रवीन्द्र कुमार और मुन्ना ड्राइवर सुबह से ही गायब है। उसके पुत्र मणिकांत का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।कपिल देव सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले मणिकांत जब घर आया तो उसका चेहरा सूजा हुआ था। पुछने पर उसने बताया कि रवि उर्फ रवीन्द्र कुमार जो मगध मोटर्स में कार्यरत है ने उसे मारा है। उसे पूर्ण विश्वास है कि उसके पुत्र मणिकांत सोलंकी की हत्या रवि उर्फ रवीन्द्र कुमार ने ही की है। बरही थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें