Search
Close this search box.

नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : गुमला जिला के टोटो थाना अंतर्गत किता ग्राम के एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप तुरी पिता सुकरा तुरी ग्राम किता, सुरेश उरांव पिता सुखराम उरांव ग्राम किता तथा मुकेश लोहरा पिता फगुवा लोहरा किता ग्राम निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को नाबालिक लड़की सरहुल मनाने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी इसी दरमियान तीनों लड़कों ने नाबालिक लड़की को जबरन जंगल की और ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया इस मामले में गुमला थाना में कांड संख्या 133 / 2026 मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम का गठन किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें