साहिबगंज कॉलेज में कदाचार करते पकड़ा गया परीक्षार्थी निष्कासित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-29) की परीक्षा के दौरान साहिबगंज महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को कदाचारयुक्त सामग्री के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षार्थी को यूजी सेमेस्टर-2 की शेष परीक्षाओं में शामिल होने से रोकते हुए अयोग्य घोषित कर दिया गया।केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कदाचार को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें