अधूरे अबुवा आवास एवं अन्य योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने का बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को दिया निर्देश,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शहादत अली नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मनरेगा,अबुवा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास को लेकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने की, इस अवसर पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, के अलावा पूजा मांझी, सुमन्तो दास, मेहलाल रजक एवं बिष्णु सोरेन आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अधूरे अबुवा आवास एवं अन्य योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि लगातार लाभुकों से सम्पर्क कर आवास कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मनरेगा योजना की भी समीक्षा की गई। मौके पर पंचायत सचिव रोजगार सेवक के अलावा प्रखंड व पंचायत के अन्य कर्मियों उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें