जागता झारखंड ब्यूरो सिमडेगा/केरसई : प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा के निर्देशानुसार प्रखंड के चारों टोली ग्राम में कार्यरत मजदूरों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी विष्णु प्रसाद एवं महिमा बेक द्वारा मजदूरों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अधिकारों और लाभकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे श्रमिक पंजीकरण, बीमा, स्वास्थ्य सेवा, एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में मजदूरों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही निर्धारित सरकारी मजदूरी दर के बारे में भी उन्हें बताया गया। मजदूरों को यह भी जागरूक किया गया कि यदि कोई नियोक्ता काम कराकर उन्हें निर्धारित दर से कम मजदूरी देता है, तो वे उसका विरोध करें और विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करें। यह पहल मजदूरों में उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण में पीएलवी विष्णु प्रसाद, महिमा बेक और आम ग्रामीण मजदूर उपस्थित थे।
