
जागता झारखंड : पाकुड़ जिला के अंतर्गत चांदपुर नर्सिंगहोम मे इलाजरत गर्भवती महिला जोली बीबी को एमरजेंसी ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत है यह जानकारी ग्रुप के सचिव बानिज शेख को प्राप्त हुआ | मुस्लिम समाज के पवित्र माहे रमजान चल रहा है जिसके चलते सुबह से शाम तक रोजे के हालत मे रहता है दिन मे थोड़ा रक्तदान करने मे परेशानी होता है इसलिए रक्तदाता चंचकी के 28 वर्षीय जाहरुल शेख को जानकारी मिलते ही इफ्तार के बाद पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर ओ पॉजिटिव 9 वीं बार रक्तदान किया |जॉली बीबी के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया मौक़े पर ब्लड बैंक कर्मचारी नविन कुमार सह रक्तदाता मौजूद थे |







