Search
Close this search box.

उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने जिले के नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित अन्य जगहों का किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मालांचा पहाड़ में चल रहे पर्यटन से संबंधित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु दिए निर्देश।

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का अवलोकन कर साफ सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने कार्यालय में संधारित होने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर ससमय संधारण करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओ की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का जायजा लिया।वहीं उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी एवं कर्मी हैं, सभी ससमय कार्यालय आएं एवं अपने कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लेट लतीफी और अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा अपने कार्यप्रणाली में सभी सुधार लाएं, बेहतर कार्य करें।इसके अलावा उन्होंने बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रखंड में कार्यरत कर्मियों को मनरेगा योजनाओं को ठीक से संचालित करें। वहीं उन्होंने सभी पंचायत सचिव को अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने, कार्यशैली सुधारने का निर्देश दिया।उपायुक्त रवि आनंद द्वारा नाला प्रखंड में मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजनांतर्गत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय आम महोत्सव का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने आम की विभिन्न प्रजातियों यथा आम्रपाली, मालदह, हिमसागर, बीजू, लखनभोग, स्वर्णरेखा, फजली को देखा एवं प्रजाति के स्वाद आदि की जानकारी ली।इस दौरान उपायुक्त द्वारा सीएचसी नाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा कर संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में नाला प्रखंड अंतर्गत काजू बगानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से काजू की खेती को प्रोत्साहित करने, बागानों की घेराबंदी, काजू प्रोसेसिंग प्लांट लगाने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मालंचा पहाड़ में पर्यटन के दृष्टिकोण से चले रहे विकास एवं सौन्दर्याकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने एवं कार्य की गुणवत्तापूर्ण प्रभावित न हो उसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार,नाला प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी, नाला अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी, डॉ रामकृष्ण बाबू,कनीय अभियंता कुंदन कुमार दास,रामजतन मुर्मू,उत्तम शर्मा,ग्लोरिया एक्का,बीपीओ नित्यानंद गोरांई सहित प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें

दारुल उलूम अहले सुन्नत गुलशन ए मुस्तफा़ अंसार नगर, पगमाल, हजारीबाग़ में प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर हज़रत अल्लामा जाबिर हुसैन सिद्दीक़ी ने प्रेस कर्मियों को संबोधित करते हुए एडमिनिस्ट्रेशन का शुक्रिया अदा करते हुए फरमाया कि

दिल्ली के बाहरी दिल्ली के कादीपुर श्री श्याम कालोनी में डीडीए ने सौ से अधिक मकान मालिक को तोड़ने का नोटिस जारी किया श्री श्याम कालोनी के लोगों की नींद गायब जनता ने कहा अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले अधिकारियों पर कब होगी कार्रवाई

दारुल उलूम अहले सुन्नत गुलशन ए मुस्तफा़ अंसार नगर, पगमाल, हजारीबाग़ में प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर हज़रत अल्लामा जाबिर हुसैन सिद्दीक़ी ने प्रेस कर्मियों को संबोधित करते हुए एडमिनिस्ट्रेशन का शुक्रिया अदा करते हुए फरमाया कि