Search
Close this search box.

नशा का सेवन कई तरह की बीमारियों को आमंत्रण देता है – पारस मिश्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा/लोहरदगा : प्रखंड के स्काई आप पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता प्रभातफेरी का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं ने समाज में नशामुक्ति को लेकर जन जागरूकता का संदेश जगह-जगह पहुंचाने का संकल्प भी लिया इस मौके पर संयुक्त रूप से भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, प्रिंसिपल पारस मिश्रा शामिल रहे स्काई अप पब्लिक स्कूल कुम्हरिया में नशा को ना, जीवन को हां विषय पर शपथ लेते हुए शिक्षक एवं छात्राएं शामिल हुए थाना प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक ने कहा कि नशा का सेवन कई तरह की बीमारियों को आमंत्रण देता है शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है ऐसे में जरूरी है कि समाज के सभी तबकों में नशा नहीं करने के लिए जन जागरूकता लाई जाए छोटे, बड़े सभी को नशापान के खतरों के बारे में अवगत रहना चाहिए वही इस कार्यक्रम में मंजूर अंसारी, सुनील राम, पीके मेहता, अनुराग साहू, धर्मेंद्र यादव, रोहित सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुवे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें