जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला : शांति महिला वेलफेयर फाउंडेशन जारी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापिका शांति लकड़ा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्रीय सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम फाउंडेशन के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत गान गाकर स्वागत किया। मौके पर फाउंडेशन के संस्थापिका शांति लकड़ा ने कहा संस्था से जुड़कर सैकड़ो महिलाएं और लड़कियां सैनिटरी पैड बनाकर लोगों को जागरुक कर रही है। संस्थान द्वारा सस्ते दाम में प्लास्टिक रहित सेनेटरी पैड का बेहतर प्रोडक्ट बनाती है। जिससे महिलाओं को होने वाली कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। मौके पर मुख्य अतिथि मुख्तार आलम ने कहा सेनेटरी पैड बनाने हेतु मैं हर संभव संस्थान का सहयोग करूंगा और सरकार की ओर से मदद दिलाने का प्रयास भी करूंगा ताकि महिलाएं और बेहतर कार्य कर सके। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली सभी योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराया। कहा कि इन सभी महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ूंगा ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। वहीं फाउंडेशन की महिलाओं ने मुख्तार आलम को जारी आने का निमंत्रण भी दिया। मौके पर मुख्य रूप से कामगार कांग्रेस के महासचिव विलियम लुगुन,उपाध्यक्ष बलका भगत, नगर अध्यक्ष इनायत शाह मौजूद रहे।


