जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : लोहरदगा जिला भंडरा प्रखंड मे वक्फ संशोधन बिल का (बत्ती गुल) रात मे पंद्रह मिनट तक सभी दुकान,मकान,के बत्ती बुझाकर विरोध प्रदर्शन किया गया अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी के सदर आफताब आलम ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मार्गदर्शन और लोहरदगा अंजुमन जिला कमेटी के निर्देशानुसार सभी प्रोग्राम को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे जब तक वक्त संशोधन काला कानून वापस न हो जाए। ख़ामोशी और अंधेरा ये पैग़ाम देगा कि हुकूमत के ज़ालिम क़ानून (वक़्फ़ तरमीमी बिल) ने हमसे रौशनी छीनने की कोशिश की है।और हम इस ज़ुल्म के ख़िलाफ़ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।जागरूक होने की पहचान ये है कि सोए हुए लोग कभी एहतिजाज नहीं करते।बेहिस लोग किसी अमल मे हिस्सा नहीं लेते।जब बत्ती गुल करके मस्जिदों,गलियों और घरों में पंद्रह मिनट का अंधेरा होगा, तो ये हर शख़्स को मुतवज्जेह करेगा कि कोई ज़ुल्म हो रहा है और उसके ख़िलाफ़ हम सभी लोग खड़े हैंएहतिजाज का असली मक़सद ही जगाना होता है।चाहे वो सड़क पर हो, क़लम से हो या फिर बत्ती बुझाक हो भंडरा प्रखंड के सभी मुस्लिम समाज के सदर, सेकेट्री व बुद्धिजिवीयों के अगुवाई मे अपने अपने टोला मोहल्ला का बत्ती बुझाई गई थी जिसके लिए अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी भंडरा सभी का शुक्रिया अदा कर आभार व्यक्त किया।









