Search
Close this search box.

एक बार फिर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना,सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर बिहार :भागलपुर पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना एकबार फिर सामने आई है। सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वह लंबे समय से किशोरी का यौन शोषण करता रहा। जब किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई । बच्ची की हालत के बारे में जब उसकी मां को पता चला तो उसने अपने पति के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।सोमवार को केस दर्ज होने पर पुलिस ने फौरन आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आज मंगलवार को उसे पॉस्को कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया । नाबालिग बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बयान में जुर्म कबूल किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ एक बार इस तरह का कृत कर चुका था।उस समय आरोपी के माफी मांगने पर बात को दबा दिया था। 26 जून को बच्ची के गर्भवती होने का तब खुलासा हुआ जब उसकी तबीयत खराब हो गयी थी। वह लगातार उल्टी कर रही थी। जिसके बाद बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया। मां ने जब बच्ची का अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चलाकि वह दो माह की गर्भवती है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थीपहली शादी से उसे चार बच्चे हैं। आरोपी मूल रूप से गोराडीह का रहने वाला है। वह विगत 15 वर्षों से बरारी स्थित एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी के घर में नौकर है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां भी उसी रिटायर्ड सरकारी कर्मी के यहां काम करती थी। इसी दौरान चार वर्ष पहले महिला से आरोपी का संपर्क हुआ था। जिसके बाद उसने महिला से शादी कर ली। आप को बताते दे कि इसी तरह की घटना बीते रविवार को एक किशोरी ने अपने सगे पिता पर 5 वर्ष से यौन उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी पिता की गिरफ्तारी हुई थी।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें