किस्को थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 kg अफीम के साथ पति-पत्नी की हुई गिरफ्तारी गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी हाथ सफलता लगी है, पुलिस के छापेमारी अभियान में अफीम डोडा को जप्त करते हुए पुलिस के द्वारा अगरतर कार्रवाई जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवादाता किस्को लोहरदगा:- जिले की किस्को प्रखंड क्षेत्र के पाखर पंचायत के सलैया गंझु टोली गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर किस्को थाना प्रभारी सुमन कुमार मिंज के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस को बड़ी हाथ सफलता लगी है अफीम की खेती करने और अफीम तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार आपको बता दे की गंझु टोली गाँव निवासी रुपेश गंझु पिता चैतू गंझु के घर में पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया इसी छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने रुपेश गंझु के घर से 25 kg अफीम बरामद किया गया जिसके बाद रुपेश गंझु और सीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है इधर छापेमारी अभियान से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वही दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया इधर अफीम की अनुमानित दर का फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है मौके पर छापेमारी अभियान में किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, अंचल पदाधिकारी अजय कुमार, के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें