Search
Close this search box.

कुसमहारा पंचायत में YHO का 360° अभियान तेज, एक पेड़ बकरीद की सौगात” से हरियाली का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभियान को ग्रामीणों का खुला समर्थन

जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा: कुसमहारा पंचायत में योगा हीलर्स ऑर्गनाइजेशन (YHO) की तरफ से चलाए जा रहे 360° पंचायत सशक्तिकरण अभियान के तहत आज एक जागरूकता बैठक रखी गई। इस बैठक में YHO के डायरेक्टर कुणाल क्रिस्टोफर खुद पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं और जवानों से सीधी बातचीत की। बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही कि आने वाली बकरीद के मौके पर “एक पेड़ बकरीद की सौगात” अभियान शुरू किया गया है। इसका मकसद हर घर को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में काफी तादाद में लोग आए और पर्यावरण बचाने के साथ-साथ पंचायत के विकास में अपनी भागीदारी दिखाई। कुणाल क्रिस्टोफर ने अपनी बात में कहा “प्रकृति को उसका हक वापस देना आज बेहद जरूरी है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बकरीद हर परिवार अपने घर के सामने कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए ताकि आने वाली पीढ़ी को हरियाली की विरासत मिल सके। उन्होंने कहा कि एक पेड़ सिर्फ पौधा नहीं, बल्कि सेहत, साफ हवा, फल, छांव और अच्छे भविष्य की नींव है। YHO टीम ने बताया कि वो पिछले कई हफ्तों से पंचायत स्तर पर लगातार काम कर रही है। यह अभियान एक दिन का नहीं बल्कि लगातार चलने वाला ग्रामीण बदलाव अभियान है। इसके तहत सेहत के प्रति जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल काउंसलिंग, छात्रों के लिए गाइडेंस, खेलकूद, पर्यावरण बचाव, नशा मुक्ति, सफाई अभियान और गांव के विकास से जुड़े कई काम लगातार हो रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य है “100% घर – 100% पेड़” यानी हर घर, हर पेड़। ताकि कुसमहारा पंचायत हरा-भरा, साफ-सुथरा और जागरूक बन सके। ग्रामीणों ने भी इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि अगर ऐसे काम लगातार होते रहे तो आने वाले समय में पंचायत में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। YHO टीम के मुताबिक यह अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि पंचायत को एक आदर्श, आत्मनिर्भर और सशक्त पंचायत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें