
त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे का पर्व है ईद-उल-अजहा: विधायक राजेश कच्छप
मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची : विधायक दल के उपनेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे का यह पावन पर्व संदेश देता है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अल्लाह से दुआ करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा हर जायज दुआ कबूल हो। उन्होंने कामना की कि यह मुबारक पर्व राज्य एवं देश में अमन-चैन, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा के इस पावन अवसर पर हम सभी समाज में मोहब्बत, आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।








