Search
Close this search box.

चैनपुर बाजार में भीषण अग्निकांड, राज बैग पैलेस एंड श्रृंगार दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।
चैनपुर बाजार के टांड़ रोड स्थित राज बैग पैलेस एंड श्रृंगार दुकान में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि लाखों रुपये का सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया।आग दोपहर करीब 2:30 बजे दुकान के पीछे रखी एक पुरानी गुमटी से भड़की थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और श्रृंगार की दुकान के साथ-साथ दो गुमटियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से एक अन्य दुकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना ने प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोल दी है। अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद चैनपुर में फायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं है। अग्निशमन वाहन के अभाव में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाल्टियों से पानी फेंका और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के संचालक राजू गुप्ता ने इस घटना के पीछे किसी की साजिश होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले भी उनकी दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी होती तो समय रहते आग बुझाई जा सकती थी और लाखों की संपत्ति बर्बाद होने से बच जाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चैनपुर में एक स्थायी अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें