Search
Close this search box.

तिसरी को मिलेगी मनोरंजन की नई सौगात-मरांडी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह:गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी प्रखंड के ग्रामीणों को जल्द ही मनोरंजन की एक नई सौगात मिलने वाली है। क्षेत्र में एक भव्य पार्क का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी पहल स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी ने की है। कोदाईबांक स्थित अपने आवास पर वन अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस विषय पर गंभीर चर्चा की और ग्रामीणों की मांग पर तिसरी प्रखंड मुख्यालय में पार्क निर्माण की अनुशंसा प्रधान मुख्य वन संरक्षक को भेजी। विधायक मरांडी ने कहा कि तिसरी क्षेत्र में अब तक ग्रामीणों के मनोरंजन व विश्राम के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस पार्क के निर्माण से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को एक सकारात्मक माहौल मिलेगा। यह कदम न सिर्फ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में सहायक होगा, बल्कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक मेलजोल को भी बढ़ावा देगा। ग्रामीणों में इस फैसले को लेकर काफी उत्साह है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें