Search
Close this search box.

त्योहार में शरारती तत्वों पर रहेगी विशेष नजर-अरविंद सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद।भंडरा/लोहरदगा। आगामी त्योहार मुहर्रम एवं घूरती रथ यात्रा को में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ शांति सौहार्द और वातावरण में बिताने को लेकर मंगलवार को भंडरा थाना परिसर में थाना के प्रभारी अरविंद सिंह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जहां उपस्थित मुहर्रम कमिटी के लोगों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारे शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मिलजुल कर खुशियां मनाने का निर्णय लिया गया वहीं थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने कहां कि थाना क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों की त्योहार मुहर्रम पर्व में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे शोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी किसी भी तरह की भड़काऊ गाना भाषण नहीं बजाने का निर्देश दिया गया शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी उन्होंने कहां कि पूर्व की तरह निर्धारित रुट से ही ताजिया जुलूस निकाली जाएगी किसी तरह की परेशानी होने पर भंडरा पुलिस सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है किसी भी तरह की परेशानी होने पर त्वरित थाना को सुचना देने का काम करें इस दौरान भंडरा थाना क्षेत्र के रथ मेला समिति के राधा मोहन शर्मा, प्रखंड सदर आफताब आलम, मुखिया सुमंति तिग्गा, जगजीवन उरांव, कैली उरांव, जुल्फाण अंसारी, मंसूर अंसारी,सफरुल्लाह अंसारी,बाबर अंसारी हसीबुल अंसारी, निरंजन उरांव गुलाम मुस्तफा, मुस्तकीम खान महमूद अंसारी, मुबारक अंसारी सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित हुवे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें