पंचायत में शिविर लगाकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का लिया गया आवेदन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा/लोहरदगा भंडरा प्रखंड अंचलाधिकारी के आदेशानुसार सभी पंचायत में मुखिया के द्वारा कैंप लगाकर ओलावृष्टि से हुवे नुकसान को लेकर गडरपो, भौंरो, जमगाई पंचायतों में आवेदन लिया गया बेमौसम के आंधी-तूफान व ओलावृष्टि होने से किसानों व आमजन को भारी नुकसान हुआ है किसानों के खेतों में लगी फसलों व अनाज को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है खपरैल व एस्बेस्टस के मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है वही गड़रपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव ने बताया कि शिविर में करीब सात सौ आवेदन लिया गया है और पांच सौ के करीब और मिलेगा वही ग्राम पंचायत मुखिया सुमंति तिग्गा ने बताया कि भौरो पंचायत में कुल 225 आवेदन किसानों के द्वारा दिया गया मौके पर ब्लॉक के कई कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें