Search
Close this search box.

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, फायरिंग से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिनिधि,जागता झारखण्ड, पटना (बिहार): राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार देर रात हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। कदमकुआ थाना क्षेत्र के मछुआटोली स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे बदमाशों ने कथित रूप से कई राउंड फायरिंग की और जमकर तोड़फोड़ की।जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कोचिंग संस्थान के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए तथा परिसर में उत्पात मचाया। इस दौरान संस्थान के एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।खान सर ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके संस्थान को धमकी दी थी और कम फीस में छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने एक अन्य कोचिंग संस्थान के संचालक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं तथा प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे दो कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें