परीक्षा में पिछड़े हुए बच्चों को फिर से तैयार करने के लिए शिक्षक, अभिभावक संग हुई चर्चा ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़ : मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में जिन बच्चों का रिजल्ट आशा के अनुरूप नहीं आया वैसे बच्चों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कृषि उत्पादन बाजार समिति पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में आहूत की गई। इसमें कुल 251 छात्रों अभिभावक, शिक्षक उपस्थित थे। उपायुक्त ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को कहा कि परीक्षा में पिछड़े बच्चों को पुनः परीक्षा की तैयारी कराते हुए कम्पाटमेंटल परीक्षा में फार्म भराया जाय तथा परीक्षा पास करने का सुझाव दिया गया। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का निर्देश दिया गया ताकि जिला का रिजल्ट शत प्रतिशत हो।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें