Search
Close this search box.

लोयाबाद थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व आपसी सौहार्द से पर्व मनाने पर सहमति ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड धनबाद संवाददाता : लोयाबाद मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को लोयाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पिंकु प्रसाद ने की, जबकि संचालन सुनील पांडेय ने किया। बैठक में शांति समिति, पुलिस जनसहयोग समिति, 13 मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के सरदारों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर सहमति जताईसाथ ही अवैध शराब पर रोक लगाने, नवमी की रात और दशमी की शाम को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ईदगाह में महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। थाना प्रभारी पिंकु प्रसाद ने कहा कि मोहर्रम मातम और सादगी का पर्व है। ताजिया और झंडा की ऊंचाई सीमित रखने, डीजे पर प्रतिबंध लगाने और निर्धारित मार्ग पर ही अखाड़ा जुलूस निकालने के जिला प्रशासन के निर्देश से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने सभी अखाड़ा कमेटियों से समय का पालन करने और मुख्य सड़क को अवरुद्ध न करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी और अफवाह फैलाने या उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।बैठक में एसआई रोहित कुमार महतो, एएसआई मिन्हाज खान, कारू मुर्मु, मुस्लिम कमेटी के महामंत्री असलम मंसुरी, लोयाबाद चेंबर अध्यक्ष राजकुमार महतो, जयप्रकाश पांडेय, रवि चौबे, पूजा कमेटी के बिजेंद्र पासवान, फेकू सिंह, शिवशंकर प्रसाद, मन्नू सिंह, रंजीत सहानी, मनोज मुखिया, अनवर मुखिया, निसार मंसुरी, गुलाम जिलानी, शमशेर आलम, नरुद्दीन अंसारी, शाबीर अली और तनवीर आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें