जागता झारखंड ब्यूरो पाकुड़ : केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिनांक 03 मई 2025 को पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड, विशेषकर संथाल परगना एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े खनिज संसाधनों और क्षेत्रीय विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस्लाम ने बताया कि मंत्री महोदय से मुलाकात के दौरान क्षेत्र में खनिज आधारित उद्योगों की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों और अधोसंरचना विकास जैसे मुद्दों पर सकारात्मक विमर्श हुआ। मंत्री जी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अजहर इस्लाम ने सतीश चंद्र दुबे जी की सादगी, सहजता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके अमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।











