साप्ताहिक जन शिकायत दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला):घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक जनशिकायत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मइयां सम्मान योजना का 15, वृद्धा पेंशन 6, आवास योजना से 5, सड़क से संबंधित 2, पशुपालन से 1, अंचल कार्यालय से 4 कुल 29 आवेदन प्राप्त हुवे। जिसमे 21 आवेदन पर ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। जबकि प्रखंड से संबंधित 7 आवेदन एवं अंचल के तीन आवेदन को प्रोसेस में रखा गया। वहीं दो आवेदन को जिला अग्रसारित कर दिया गया।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें