Search
Close this search box.

48 घंटे में मामले का उद्भेदन कर हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो : जामा एसडीपीओ जरमुंडी अमित कुमार कच्छप के नेतृत्व में जामा पुलिस ने महज 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| मामले में जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि दिनांक 16.05.2025 को समय करीब 06.00 बजे ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गयी कि जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-कुरमन (सिलान्दा) के पास दिलिर्क्स ईस्टर्न चर्च के परिसर में एक अज्ञात पुरुष का शव आम का पेड के दो टहनी के बीच फंसा हुआ है। इस संदर्भ में सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सनहा के सत्यापन हेतु घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु फुलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका भेज दिया गया एवं आसपास के ग्रामीणों तथा मीडिया से संपर्क स्थापित कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। जिसके पश्चात जामा थाना के चौकीदार शिवलाल सोरेन के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अज्ञात शव को हत्या करने के आरोप में जामा थाना कांड सं0-27/25, दिनांक 16.05.2025, धारा-103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।इसी क्रम में ग्राम धनाडीह, थाना जामा के रसीलाल मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के द्वारा फुलोझानो मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका जाकर अज्ञात शव की पहचान अपने भाई रविन्द्र मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के रूप में की गई। जिसके पश्चात रसीलाल मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि इन्हें आशंका हैं कि इनके भाई रविन्द्र मुर्मू की पत्नी रासमुनी हेम्ब्रम दिनांक 06.05.2025 से घर से दो बच्चा को छोडकर भागी हुई है एवं रासमुनी हेम्ब्रन का एक प्रेमी राजीव मुर्मू उम्र-करीब 27 वर्ष पिता सुजन मुर्मू सा० फाड़ासिमल, थाना-जामा, जिला दुमका का है। इन्हें आशंका है कि रासमुनी हेम्ब्रम एवं उसके प्रेमी राजीव मुर्मू उम्र-करीब 27 वर्ष पिता सुजन मुर्मू साकिन फाड़ासिमल, थाना-जामा, जिला दुमका के द्वारा ही रविन्द्र मुर्मू की हत्या की गई है। इस आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय दुमका द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा राजीव मुर्मू एवं रासगुनी हेम्ब्रम से संदेह के आधार पर ग्राम फाड़ासिमल राजीव मुर्मू के घर में गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में राजीव मुर्मू एवं रासमुनी हेम्ब्रम के द्वारा अपराध स्वीकार किया गया जिसके उपरांत दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं दोनों ने अपराध स्वीकारोक्ति व्यान में गला दबा कर हत्या करने की बात को स्वीकार किया।छापेमारी दल में एसडीपीओ जरमुंडी अमित कुमार कच्छप, थाना प्रभारी जामा सह पु०अ०नि० अजीत कुमार, पु०अ०नि० अजीत होनहागा, पु०अ०नि० उपेन्द्र चौरसिया, हव० सुरेन्द्र मुर्मू, आ10-620 मंजीत किस्कू एवं आ0-359 अमित पाण्डेय शामिल थे|

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें

दारुल उलूम अहले सुन्नत गुलशन ए मुस्तफा़ अंसार नगर, पगमाल, हजारीबाग़ में प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर हज़रत अल्लामा जाबिर हुसैन सिद्दीक़ी ने प्रेस कर्मियों को संबोधित करते हुए एडमिनिस्ट्रेशन का शुक्रिया अदा करते हुए फरमाया कि

दिल्ली के बाहरी दिल्ली के कादीपुर श्री श्याम कालोनी में डीडीए ने सौ से अधिक मकान मालिक को तोड़ने का नोटिस जारी किया श्री श्याम कालोनी के लोगों की नींद गायब जनता ने कहा अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले अधिकारियों पर कब होगी कार्रवाई

दारुल उलूम अहले सुन्नत गुलशन ए मुस्तफा़ अंसार नगर, पगमाल, हजारीबाग़ में प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर हज़रत अल्लामा जाबिर हुसैन सिद्दीक़ी ने प्रेस कर्मियों को संबोधित करते हुए एडमिनिस्ट्रेशन का शुक्रिया अदा करते हुए फरमाया कि