Search
Close this search box.

मध्यान भोजन योजना अंतर्गत स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग की बैठक हुई आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा, गुमला : घाघरा, प्रखंड स्तरीय मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत मध्याह्न भोजन स्टेरिंयग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विद्यालय की उपस्थिति 63 प्रतिशत है जिसे बढ़ाने की बात कही गयी। बच्चों के मध्यान भोजन में सहजन, हरी पत्ती का उपयोग, बच्चों को मेन्यू के अनुसार खाने की ब्यवस्था, साफ सफाई की समुचित ब्यवस्था, एक से पांच वर्ग के बच्ची को पिंक गोली, 6 से 8 वर्ग की बच्ची को नीली गोली देने के साथ साथ अध्ययनरत बच्चों की उच्चाई एवं वजन की माप सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम चौबे, बीपीओ पुष्पा टोप्पो, मध्य विद्यालय की प्राचार्या देवकुमारी धनवार, अमित कुमार साय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें