Search
Close this search box.

कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहम्मद इरफान ब्यूरो चीफ रामगढ़ जागता झारखंड रामगढ़ : कृषि विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किया जा रहे कार्य को लेकर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला कृषि पदाधिकारी श्री उमेश तिर्की एवं उप परियोजना निदेशक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) से कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त को खरीफ मौसम के दौरान बीज वितरण कार्यों की जानकारी दी गई जिस पर उपायुक्त ने ससमय सभी किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।किसान क्रेडिट कार्ड के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। सॉइल हेल्थ कार्ड की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया झारखंड मिलेट मिशन के तहत हो रहे है कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत प्रति सुनिश्चित करते हुए किसानों को मोटा अनाज उगाने एवं इसके फायदों के प्रति विभिन्न माध्यमों से प्रेरित करने का निर्देश दिया।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें