Search
Close this search box.

सेवा निवृत शिक्षक को दी गई भाव भीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज : बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने अपने कर्यालय प्रकोष्ठ में विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सेवा निवृत्त शिक्षक मनोरंजन कुमार सिन्हा जो प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर दहला ,साहिबगंज से सेवा निवृत हुए है, भाव भीनी विदाई दी गई। उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।कहा सेवा निवृति सरकारी सेवा का नियम है।एक कार्य अवधि के बाद सेवा निवृत होता है।एक लंबे कार्यकाल तक विभाग में लोगों के साथ जुड़ाव हो जाता है। लेकिन सदा उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों का लोग सदा याद रखते है।सेवा निवृति के बाद का जीवन परिवार सहित स्वस्थ एवं खुशहाल व्यतीत करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी कार्यालय सहायक मौजूद थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें