जागता झारखंड नवाज खान पिछले दिनों पंडरा पंचायत में पीएचडी विभाग से बन रहे नाडेफ कार्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने को लेकर ग्रामीणों एवं भाजपा नेता द्वारा विरोध के बाद बृहस्पतिवार को चार सदस्य जाँच टीम सुरेश प्रसाद महतो कनीय अभियंता लोहरदगा, सरफराज अंसारी कनीय अभियंता कुडू, प्रभा कुमारी प्रखंड वॉश समन्वयक कुडू के रूप में पंचायत के सभी नाडेफ का जांच किया गया जिसमें जिलिंग गांव में विजय साहू के घर के पास जिलिंग स्कूल ,आंगनबाड़ी केंद्र, अतहर हुसैन के घर के पास एवं माराडीह में त्रिलोकी लोहरा रिबन उरांव, कमल उरांव रामलाल लोहार के घर के पास एवं पंडरा गांव में ज्ञानंद साहू के घर के पीछे एवं अवधेश यादव के घर के सामने बन रहे नाडेफ कार्य में जाँच के बाद भारी अनियमितता एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने का मामला सामने आया है। जांच में सभी नाडेफ में लंबाई चौड़ाई एवं ऊंचाई में एक एक फीट तक कमी पाया गया । एक भी नाडेफ को नीव खोदकर कर नहीं बनाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि एक ही दिन में दिवाल जोड़कर प्लास्टर कर दिया गया एवं दिवाल के ऊपर ढलाई भी नहीं किया गया। जांच में कई एक जगह बालू और ईंट का गुणवत्ता भी सही नहीं पाया गया। इस दौरान भाजपा नेता सरजू कुमार साहू ने स्पष्ट रूप से जांच टीम को कहा कि सभी नाडेफ को पुन तोड़कर नए से और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से बनाया जाए जिससे ग्रामीण लंबे समय तक इस योजना का लाभ ले सके एवं यह जांच पंचायत ही नहीं जिला स्तर में भी होनी चाहिए। मौके पर टिंकू महतो टिंकू महतो अजय साहू सहित दर्शनो ग्रामीण उपस्थित थे।









