Search
Close this search box.

फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा स्मृति कुमारी ने राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीएनएम प्रथम वर्ष परीक्षा में स्मृति कुमारी ने बढ़ाया फ्लोरेंस कॉलेज का मान

मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची : झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल, राँची द्वारा दिनांक 26 मई 2026 को जीएनएम प्रथम वर्ष एवं एएनएम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इरबा, राँची की छात्रा स्मृति कुमारी ने जीएनएम प्रथम वर्ष की परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।स्मृति कुमारी की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज की सचिव ज़ीनत कौशर ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं शुरू से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाते आए हैं।उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पित बनाना भी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में भी कॉलेज के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।कॉलेज प्रबंधन ने स्मृति कुमारी की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें