नमाज के बाद मांगी गई अमन-चैन और खुशहाली की दुआ




मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची:– राँची जिला के ईरबा समेत पूरे राज्य और देशभर में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मदरसा मजहारुल उलूम ईरबा ईदगाह में शांतिपूर्ण वातावरण में हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी पहुंचे थे। मुफ्ती इमरान नदवी ने सुबह 7 बजे ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश, प्रदेश एवं क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान, इंसानियत और अल्लाह की राह में समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम एवं उनके पुत्र हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की महान कुर्बानी की याद दिलाता है। साथ ही यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द, सहानुभूति और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश देता है। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ईरबा क्षेत्र में पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ओरमांझी पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी मनोज कुमार ने भी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मौलाना समीउल हक मजाहिरी ने लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर विधायक दल के उपनेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व उप प्रमुख मुन्तजिर अहमद रजा, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल सत्तार अंसारी, खिजरी अल्पसंख्यक विधायक प्रतिनिधि नईम उर्फ हुमायूं अंसारी, नेवरी मुखिया साधो उरांव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य समीउल्लाह अंसारी (करमा), शमीम अंसारी, एडवोकेट शाहिद, इमरोज अंसारी, नौशाद आलम उर्फ बाबू, सरफराज शाहिदी, तारीक ओहदार, रजी पुलिस, पप्पू पुलिस, साजिद अंसारी, बबलू पुलिस, मुजतबा बबलू, छोटे सरकार, पत्रकार रेहान अंसारी, पत्रकार मुजफ्फर हुसैन सहित अन्य लोगों ने लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।








