जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।: भरनो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोंगा में पदस्थापित सहायक आचार्य जावेद हुसैन दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल।शिक्षक जावेद हुसैन लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा प्रखंड के तेतरपोका गांव के रहने वाले थे। सरकार द्वारा आदेशित गैर शैक्षणिक कार्य जनगणना करके मंगलवार की शाम क़ो अपने घर लौट के क्रम में तेतरपोका मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने चपेट में ले लिया,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक जावेद हुसैन गाड़ी से काफी दूर जा गिरे जिससे उनके सर में काफी गंभीर चोटे आई, स्थानीय ग्रामीणों ने आनन -फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के उपरांत बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। सड़क दुर्घटना की खबर मिलने पर भरनो प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। *वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं सहायक आचार्य, इलाज कराना चुनौती।*सहायक आचार्य जावेद हुसैन रांची के निजी अस्पताल में इलाज रत है जहां उन्हें इलाज हेतु तत्काल दो लोग लाख रुपए की आवश्यकता है परंतु सहायक आचार्य को 6 माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहे हैं ऐसे में भरनो प्रखंड के शिक्षकों ने मदद हेतु हाथ आगे बढ़ाया और आर्थिक सहयोग कर उन्हें इलाज में मदद करने का प्रयास में लगे हुए हैं।अंचल अधिकारी भरनो अविनाश कुजुर सह प्रभारी पदाधिकारी जनगणना कार्य को जैसे ही शिक्षक की दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई उन्होंने संवेदनशीलता दिखलाते हुए तत्काल दस हजार रु का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर आगे भी मदद का शिक्षकों को भरोसा दिया है।








