घाघरा प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद की नमाज एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही इलाके की मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एकजुट होकर खुदा की इबादत की और नमाज अदा की। घाघरा के पतागाई के मस्जिद में उमड़ी भीड़ के बीच “अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंज उठीं। इमामों ने तकरीर पेश कर आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में इस खास मौके को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को बधाई दी और उनके उत्सव में शामिल होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। ईद के इस पावन अवसर पर सभी ने देश में शांति, प्रेम और खुशहाली की दुआ की।इनकी रही उपस्थित छोटू खान नदीम भंडारी दानिश भंडारी जावेद खान तौकीर खान पप्पू भंडारी राजू भंडारी शाहरुख भंडारी अरमान भंडारी सेराज भण्डारी एवं सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम धर्मबंधु उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें