Search
Close this search box.

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 पर आधारित्त प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका :मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम के अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 पर आधारित्त प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में किया गया।कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 01 द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि  प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी एसएसजी – 2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है।जिसमें ग्राम स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के द्वारा सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एव अन्य विभाग के द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं एस एल डब्ल्यू एम के तहत किये गये कार्यों तथा उसका उपयोग का अवलोकन किया जायेगा। एस एस जी – 2025 के तहत चयनित स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य 26 जून 2025 से अगस्त-2025 तक किया जाना है।उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि एसएसजी – 2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व मोबाइल ऐप के द्वारा फीडबैक एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगें।बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्वयक के द्वारा एसएसजी – 2025 के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारियां साझा की गई। इस कार्यशाला में सभी जलसहिया उपस्थित हुए।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें