Search
Close this search box.

नए उपायुक्त दिलेश्वर महतो को आदिवासी नेता हंदू भगत और मयूरी ट्रस्ट के निदेशक ने बुके प्रदान कर शुभकामनाएं दी,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुभवी दिलेश्वर महतो को उपायुक्त बनाए जाने से विकास कार्यों में तेजी आने की प्रबल संभावना- हंदू भगत,,

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। गुमला के नये डीसी दिलेश्वर महतो से मिलकर आज आदिवासी नेता और सरना समिति गुमला के अध्यक्ष हंदू भगत और मयूरी ट्रस्ट गुमला के निदेशक पत्रकार बसंत कुमार गुप्ता ने बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आदिवासी नेता हंदू भगत ने कहा कि दिलेश्वर महतो को उपायुक्त बनाए जाने से गुमला जिले की जनता को विकास कार्यों का लाभ मिलेगा ।क्योंकि वे अनुभवी है और गुमला जिले में उपविकास आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। ऐसे अनुभवी व्यक्ति को जिले का उपायुक्त बनाए जाने से विकास के कार्यों में तेजी आने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्रशासन को कार्यों में प्राथमिकता देने की जरूरत है। जिले में कई ऐसे गांव अभी है जहां तक सड़क और पूल जैसे निर्माण कार्य नहीं हुए हैं, सभी गांव तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण हो और पुलिया आदि निर्माण हो जिससे कि आवागमन की सुविधा लोगों को मिल सके।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें