जागता झारखंड कटिहार बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक निर्णय ने आधी आबादी के भीतर नए आत्मविश्वास का संचार कर दिया है, जिसकी भव्य गूंज आज कटिहार की सड़कों पर सुनाई दी। जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं ने इस युगांतकारी कदम के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एक विशाल पदयात्रा निकाली और हुंकार भरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह ने कहा कि नीति-निर्माण के सर्वोच्च पदों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सशक्त और संवेदनशील बनेगी। उन्होंने इस कानून को विकसित भारत की नींव बताते हुए महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी करार दिया।इस ऐतिहासिक पदयात्रा में कोढा विधायक कविता पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह और शोभा जायसवाल ने कदम से कदम मिलाकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। पदयात्रा के दौरान मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, नारी वंदन टोली के संयोजक महेंद्र झा, मंजू चंद्रवंशी, रीना झा, पूनम सिंह, विभा मिश्रा और कमलेश भगत ने भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी बबीता यादव, मुखिया श्वेता राय, रुचि जायसवाल, गीता पासवान, आरती चौधरी, नीतू पासवान, रंजना झा, सरिता जायसवाल, विनीता वासवानी और बुलबुल सिंह सहित जिले के कोने-कोने से आई महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिलाओं के इस भारी जमावड़े ने यह साफ कर दिया कि राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में अब नारी शक्ति अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।








