शिकारीपाड़ा विधायक पहुंचे शिकारीपाड़ा ग्रामीणों से मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा ,दुमका : शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने आज सोमवार को शिकारीपाड़ा पहुंच कर सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है। आप सभी को ईद की ढेर सारी मुबारकबाद। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम, जेएमएम प्रखंड कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, पंचायत अध्यक्ष तमीजुद्दीन अंसारी, मुस्तफा अंसारी, असलम अंसारी, अख्तर अंसारी, मुमताज अंसारी, गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें