Search
Close this search box.

नईम उर्फ हुमायूं अंसारी ने सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल को दी मनोनयन की सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानून व्यवस्था को मजबूत रखना मेरी पहली प्राथमिकता — सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल

मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची :- खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक विभाग विधायक प्रतिनिधि नईम उर्फ हुमायूं अंसारी ने नवपदस्थापित सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल से शिष्टाचार मुलाकात कर अपने मनोनयन की औपचारिक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने खिजरी विधानसभा अल्पसंख्यक विभाग विधायक प्रतिनिधि के रूप में अपने मनोनयन से संबंधित दस्तावेज भी सिल्ली डीएसपी को सौंपे। नईम उर्फ हुमायूं अंसारी ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने कहा, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। पारदर्शिता के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अब्दुल इमाम, रब्बानी राज आदि उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें