जागता झारखंड : कोडरमा गुलाम मुस्तफा केंद्रीय अध्यक्ष आपकी विकास पार्टी) ने गठबंधन राजनीति पर करारा प्रहार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सिर्फ मुस्लिम वोट लेने के लिए बनाया जाता है, लेकिन प्रतिनिधित्व देने की बारी आती है तो चुप्पी साध ली जाती है। गठबंधन में किसी की औकात नहीं है कि किसी मुस्लिम को राज्यसभा भेज सके। अगर हिम्मत है तो भेज कर दिखाए। मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक समझने की राजनीति अब नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि वर्षों से मुस्लिम समाज को सिर्फ चुनावी मंचों पर याद किया जाता है, लेकिन राज्यसभा, विधान परिषद या महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व देने में जानबूझकर अनदेखी की जाती है गुलाम मुस्तफा ने कहा कि अब मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है और सिर्फ वादों से संतुष्ट नहीं होगा।उन्होंने राजनीतिक दलों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में सेक्युलर और समावेशी राजनीति में विश्वास रखते हैं, तो राज्यसभा में मुस्लिम चेहरों को भेजकर दिखाएं!उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय मुस्लिम समाज को साधने की कोशिश होती है।लेकिन सत्ता में भागीदारी देने के सवाल पर चुप्पी छा जाती है।यह दोहरा मापदंड अब स्वीकार्य नहीं हैगुलाम मुस्तफा ने साफ शब्दों में कहा कि मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक समझने वालों को आने वाले चुनाव में जवाब मिलेगा।यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्यसभा चुनाव और गठबंधन की राजनीति को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है। अब देखना होगा कि इस चुनौती पर गठबंधन दल क्या प्रतिक्रिया देते हैं।झारखंड में लोकसभा के 14 सांसद मुस्लिम 0 झारखंड विधानसभा में विधायक 81 मुस्लिम 4 जेएमएम विधायक 34 हैं कांग्रेस पार्टी 16 राष्ट्रीय जनता दल 4 सीपीआई 2 कुल 56 झारखंड में राज्यसभा की चुनाव 2 सीटों पर 1 राज्यसभा के लिए 27 विधायक की जरूरत है जबकी कांग्रेस जेएमएम सीपीआई आरजेडी के पास कुल 56 2 राज्यसभा जीतने के लिए 54 विधायक की जरूरत से 2 ज्यादा है कांग्रेस जेएमएम सीपीआई आरजेडी चाहे तो झारखंड से मुस्लिम राज्यसभा संसद आसान से बन जाएगी लेकिन ये लोग ऐसा करेंगे नहीं क्यू की वोट हमारा प्रतिनिधि किसी और का आपकी विकास पार्टी यह मांग करती है कि कांग्रेस जेएमएम सीपीआई आरजेडी समर्थन दे कर झारखंड से मुस्लिम राज्यसभा संसद को मनोनीत किया जाए 1 कांग्रेस कोटे से 1 जेएमएम कोटे से हो बाकी डालो का रहे समर्थन









